Wednesday 3 October 2018

आत्मा की मौत..

आत्मा की मौत पर
शरीर सुन्न सा रह गया...

मन तो रुकने का था
पर साथी जब
साथ छोड जाये तो
सफ़र अकेले
काटना मुश्किल ही नही
नामूमकिन हो जाता हैं... 

क्या ?
आत्मा के जाने के बाद
शरीर जिन्दा होता हैं क्या ???

भाई,
हिम्मत कर के
कभी किसी
मृत दिखनेवाले
जिन्दा शरीर को छू
कर देख लो
शरीर जिन्दा होता हैं
बग़ैर आत्मा के भी... 

- सुरेश तु. सायकर